शिमला। राजधानी शिमला में एक युवक ने टैक्सी चालक पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-2 निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-11 में अपनी गाड़ी पार्क कर रहे थे। इस दौरान वहां एक टैक्सी चालक पहुंचा और उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि इसके बाद टैक्सी चालक ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। पुलिस ने दिनेश कुमार का मेडिकल करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो