फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेयटी थियेटर में होगा मतदाता दिवस पर कार्यक्रम : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन गेयटी थियेटर में 25 जनवरी को होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने आयोजन संबंधी तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कहा कि कसुम्पटी, शिमला और शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से 3-3 नव पंजीकृत युवा मतदाताओं को मुख्य अतिथि द्वारा ईपीआईसी से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ विशेष पुनर्निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 विधानसभा क्षेत्रों में से जिले के 3 बीएलओ को राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा। समारोह में लोकसभा आम चुनाव-2024 में मतदान करने वाले एक-एक वरिष्ठ नागरिक मतदाता, दिव्यांग मतदाता और ट्रांसजेंडर मतदाता को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान हिमाचली नाटी और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक स्किट का आयोजन भी होगा। जिला चुनाव युवा आइकन एवं हिमाचली लोक गायक पंकज ठाकुर कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे। लोगों को जागरूक करने के चुनावी प्रक्रिया से संबंधित फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस अवसर पर एडीसी अभिषेक वर्मा और एडीएम ज्योति राणा मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें