फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चाहे कोई भी मजबूरी, वोट डालना है जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों को मतदान के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। निर्वाचन विभाग के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरन व चीखर, हाई स्कूल धाली और मिडल स्कूल ट्रहाई में स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरुकता शिविर लगाए गए। नोडल अधिकारी बसंत शर्मा, सुरेश दत्त और नीरज महाजन ने स्कूली बच्चों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की। कहा कि 18 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के हर व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। नोडल अधिकारियों ने बताया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। प्रत्येक शिक्षण संस्थानों में स्वीप कार्यक्रम के तहत बच्चों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। इस मौके पर बच्चों ने चाहे कोई भी हो मजबूरी, वोट डालना है जरूरी के नारे लगाकर लोगों को मतदान करने का संदेश दिया। बीएलओ राहुल शर्मा, सत्यानंद, नीरज शर्मा और नेकराम ने जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें