फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला-दिल्ली रूट पर पर्यटन निगम की वोल्वो बस सेवा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-मनाली रूट पर वोल्वो बस खराब होने के चलते लिया फैसला, अब विंटर सीजन से चलेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने शिमला-दिल्ली वोल्वो बस सेवा को बंद कर दिया है। निगम ने 21 सितंबर को शिमला-दिल्ली के बीच बस सेवा शुरू की थी और करीब तीन हफ्ते तक यह बस शिमला से दिल्ली के बीच चली। बताया जा रहा है कि अब निगम की इस वोल्वो बस से विंटर सीजन में सफर कर सकेंगे। दरअसल, निगम की मनाली-दिल्ली रूट की वोल्वो बस खराब हुई है। इसके चलते शिमला-दिल्ली रूट की बस को मनाली-दिल्ली रूट पर शुरू चलाने का फैसला लिया है। निगम के अधिकारी के मुताबिक दिल्ली-शिमला रूट के मुकाबले मनाली-दिल्ली रूट पर ऑक्यूपेंसी अधिक है। इसी के चलते बस को अब मनाली-शिमला रूट पर स्थानांतरित किया गया है। निगम के महाप्रबंधक अनिल तनेजा ने बताया कि खराब हुई वोल्वो बस को ठीक करने के लिए कंपनी प्रबंधक को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें