फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खलग स्कूल में स्वयंसेवियों ने रोपे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलग में शुक्रवार को एनएसएस इकाई ने वन महोत्सव मनाया। इस दौरान स्कूल परिसर में छात्रों ने पौधे रोपे। कार्यक्रम में समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। एनएसएस स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर में रुद्राक्ष, अमलतास, अश्वगंधा और आंवला समेत औषधीय पौधे रोपे। वहीं मुख्य अतिथि ने बच्चों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में कोटा स्टोन से तैयार बैडमिंटन, वॉलीबाल, बास्केटबाल और खो-खो मैदान का भी लोकार्पण किया गया। प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें