शिमला। मशोबरा के बीडीओ कार्यालय में रैंप (आरएएमपी) परियोजना के तहत जिला उद्योग केंद्र ने महिला उद्यमियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें खंड की 65 स्वयं सहायता समूहों और महिला उद्यमियों ने भाग लिया। इसमें महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता, सरकारी योजनाओं और उद्यमिता विकास को लेकर जानकारी दी गई। इसमें जिला उद्योग केंद्र, इंडियन बैंक, एनआरएलएम और यूको आरसेटी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ईओ स्मृति, शिवानी, वैशाली, निदेशक शबनम कोमल, प्रवीण और अतिथि वक्ता राजीव प्रसाद, सोशल इन्क्लूजन टीम से कृतिका शर्मा और शिखा कंवर ने प्रतिभागियों को महिला उद्यमिता, वित्तीय समावेशन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने, अपने व्यवसायों का विस्तार करने तथा उपलब्ध वित्तीय एवं संस्थागत सुविधाओं का प्रभावी ढंग से लाभ उठाने, स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। संवाद