शिमला। एपीजी विश्वविद्यालय शिमला के एनएसएस स्वयंसेवकों ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। एनएसएस यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्यार सिंह और एनएसएस के समन्वयक सहायक आचार्य अतुल दुबे की अगुवाई में यह स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरएस चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर स्वयंसेवकों के स्वच्छता अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रो. चौहान ने प्राध्यापकों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों और सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। अभियान में कुलाधिपति इंजीनियर सुमन विक्रांत, प्रति-कुलाधिपति प्रो. डॉ. रमेश चौहान, कुलसचिव डॉ. अंकित ठाकुर, संयुक्त कुलसचिव मनीष अग्रवाल, शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. डॉ. आनंदमोहन शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अफजल खान और विश्वविद्यालय अधिकारी रजत प्रताप नागोलता शामिल हुए। ब्यूरो