शिमला। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के शिविर के समापन पर विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में राज्य संपर्क अधिकारी डॉ. सरोज भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान विशिष्ट अतिथि रहे।एनएसएस समन्वयक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और सप्ताह भर में छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में एनएसएस समन्वयक डॉ. स्नेह और प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया। ब्यूरो