इसमें चर्चा की जाएगी कि कैसे इन इलाकों में बदंरों को भगाने के लिए कदम उठाए जा सकते हैं। निगम टास्क फोर्स बनाने की भी योजना बना रहा है। नगर निगम इन स्थानों पर वालिंटियर तैनात करने के लिए सामाजिक संगठनों की मदद लेने की भी तैयारी कर रहा है।
संगठनों के साथ निगम जल्द बैठक कर सकता है। यदि संस्थाएं राजी हुई तो उनके वालिंटियरों को इन जगहों पर तैनात कर दिया जाएगा। बंदरों के आंतक से निजात दिलाने के लिए अदालत ने वालिंटियर तैनात करने के आदेश दिए हैं।
निगम इन आदेशों को लागू करने के लिए चर्चा कर रहा है। जनता को राहत दिलाने के लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे।-जोगेंद्र चौहान, अतिरिक्त आयुक्त (विधि)