फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अग्निशमन सप्ताह पर वॉलीबाल टूर्नामेंट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अग्निशमन सप्ताह के उपलक्ष्य पर इंदिरा गांधी खेल परिसर में अंतर जिला वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 13 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट में प्रदेश के सभी जिलों की अग्निशमन बटालियनों की 12 टीमें इस टूर्नामेंट में दमखम दिखाएंगी। इसके अलावा राज्य आपदा प्रबंधन बल की एक टीम भी हिस्सा ले रही है। पहले दिन बुधवार को ग्रुप चरण के मुकाबले हुए, वीरवार को नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे। कार्यक्रम में उप कमांडेट जनरल एके पराशर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार और जेसी शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य अग्निशमन कर्मचारियों में खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना को प्रोत्साहित करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें