फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी पर सियासत कर रहे हैं राजनीतिक दल: वीके सिंह

Sun, 02 Jul 2017 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सेना अध्यक्ष और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा है कि जीएसटी पर राजनीतिक दल सियासत कर रहे हैं। नई कर व्यवस्था ने कच्चे बिल जारी करने की परंपरा का काम तमाम कर दिया है। इसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश में बिना टैक्स चुकाए होने वाले कारोबार पर रोक लगेगी।
विज्ञापन


वीके सिंह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सभागार में आयोजिज इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया (एचपी ब्रांच) के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सिंह ने जीएसटी को देश और जनता के हित वाली कर व्यवस्था करार दिया। हिमाचल प्रदेश

एनआईआरसी आफ इंस्टीट्यूट चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया के 68वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हुए इस कार्यक्रम की उपस्थिति को प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव टेलिकास्ट भी दिखाया गया। इससे पूर्व संस्था के  चेयरमैन सीए वीके गर्ग और विवि के कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान, शिमला शहरी विधायक सुरेश भारद्वाज ने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें