फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा के चुनाव में प्रथम पंक्ति में रहूंगा खड़ा: वीरभद्र सिंह

Thu, 17 Jan 2019 06:47 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

चौड़ा मैदान में आयोजित कांग्रेस रैली को संबोधित करते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से नए प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप के साथ खडे़ हैं। उन्हें उम्मीद है कि कुलदीप लोकसभा चुनाव में चारों सीटें कांग्रेस के खाते में डालने की दिशा में कार्यरत रहेंगे।

विज्ञापन


वीरभद्र ने मंच से सुक्खू के खिलाफ एक भी बात नहीं की। वीरभद्र बोले कि लोकसभा चुनाव के लिए वह खुद प्रथम श्रेणी में खड़ रहेंगे। उन्होंने कहा कि हाईकमान ने सोच समझकर अध्यक्ष की तैनाती की है।

मैं राठौर के साथ हूं। परिवर्तन अच्छे के लिए होता है। हिमाचल में इतिफाक की सरकार है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शरीफ आदमी है लेकिन वह हवा में उड़ने का शौक रखते है। हैलीकाप्टर का इस्तेमाल आपात स्थिति या जरूरत काम के लिए किया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीएम को सड़क से जाना चाहिए ताकि सड़क के हालत के साथ साथ लोगों से भी मुलाकात करे। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर रोहडू गए, लेकिन स्थानीय विधायक को कार्यक्रम में नहीं बुलाया। पट्टिका पर उनका नाम नहीं लिखा।

इसके लिए डीसी शिमला और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी जिम्मेबार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जो काम थे जयराम ठाकुर उन्हें को करने में लगे हैं नया काम कोई नहीं हो रहा है। हिमाचल में इस समय एक टांक से सरकार चल रही है। जयराम ठाकुर के जो सलाहकार बने हैं वह उन्हें डुबोने के काम में लगे हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

एक-दूसरे के खिलाफ प्रेस में जाने वाले नेताओं पर अनुशासनात्क कार्रवाई होगी: पाटिल 

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा है कि पार्टी नेता एक-दूसरे के खिलाफ प्रेस में न जाएं। अगर ऐसा हुआ तो उन सख्त कार्रवाई होगी। पाटिल ने कहा कि पिछले कुछ समय से जिस तरह से प्रेस में बयान आ रहे हैं वे सही नहीं हैं।

सभी को लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने सुक्खू के छह साल के कार्यकाल को भी सराहा। राहुल ने एक भरोसे के साथ नए अध्यक्ष की ताजपोशी की है।

उन्होंने कुलदीप राठौर की कार्यकर्ता के रूप में काम करने की भी तारीफ की। रजनी पाटिल ने कहा कि उनका इस पद के लिए अकेला नाम भेजा गया, जिसका सभी ने समर्थन किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें