पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मंगलवार को स्वास्थ्य जांच के लिए आईजीएमसी पहुंचे। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात से ही वीरभद्र सिंह को सूखी खांसी हो रही थी। सीने में हल्का सा दर्द भी हो रहा था।
आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने बताया कि सुबह अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का एक्सरे और इको टेस्ट भी करवाया। इसके बाद वीरभद्र सिंह दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर अस्पताल से लौट गए। उनके साथ हरीश जनारथा भी मौजूद रहे।