फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति बन बैठे हैं प्रेम कुमार धूमल: वीरभद्र सिंह

Sat, 26 Apr 2014 05:52 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, गोहर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि प्रेम कुमार धूमल बार-बार चुनाव के बाद प्रदेश सरकार गिराने के बयान दे रहे हैं। इससे लगता है कि धूमल राष्ट्रपति बन गए हैं। प्रदेश की जनता को भ्रमित करने के लिए इस तरह की बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को जंजैहली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि सरकार जनता चुनती है न कि प्रेम कुमार धूमल। कहा कि धूमल राष्ट्रपति बन गए हैं और अब हिमाचल में राष्ट्रपति शासन लागू करना चाह रहे हैं। धूमल का यह सपना कभी साकार नहीं होगा।

भाजपा देश और प्रदेश में फूट डालकर राज करना चाहती है, जिन लोगों ने भाजपा को खून पसीने की मेहनत से खड़ा किया है, आज उन्हें पीछे किया गया है और मोदी नाम के व्यक्ति विशेष को आगे किया जा रहा है।
विज्ञापन


वीरभद्र ने कहा कि व्यक्ति विशेष से संगठन नहीं चलता है। प्रदेश में भाजपा मोदी के सहारे अपनी नैया पार लगाना चाहती हैं। लेकिन धूमल को 16 मई के बाद अहसास हो जाएगा कि वे कितने पानी में हैं। कहा कि जब बग्गी तक सड़क थी तो वे पैदल सराज विस क्षेत्र के घर-घर जा चुके हैं।

आगामी चार साल में सराज के लोगों का हर काम कांग्रेस सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास भरपूर होगा। देश को ईमानदार नेता की जरूरत है। मोदी जैसे नेता से देश का भला नहीं होने वाला है।
विज्ञापन


उन्होंने मोदी के प्रचार में हो रहे चुनावी खर्च की चुनाव आयोग से जांच की मांग उठाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें