फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग मामले में अब ये कदम उठाएगी वीरभद्र सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि रोहतांग मामले में प्रदेश सरकार नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में मजबूती के साथ यहां के लोगों का पक्ष रख रही है। अगर इसके बाद भी ट्रिब्यूनल से कोई राहत नहीं मिलती तो फिर सरकार सुप्रीम कोर्ट में भी लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के नाम पर अपनी राजनीति कर रहे हैं और लोगों को भड़का रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायतीराज के चुनाव तय समय पर ही होंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतांत्रिक रूप से होंगे। उन्होंने मनाली और प्रदेश के टैक्सी चालकों को भी कड़ी नसीहत देते हुए कहा कि वे सैलानियों के साथ किसी प्रकार का अभद्र व्यवहार न करें।
Trending Videos
विज्ञापन

बागियों की होगी वापसी

टैक्सी चालक वर्दी पहनें, नेम प्लेट लगाएं जिस पर उनका नाम और मोबाइल नंबर भी अंकित होना चाहिए। इससे पहले होटल एसोसिएशन के प्रधान अनूप ठाकुर प्रतिनिधि मंडल के साथ सीएम से मिले और कारोबारियों को पेश आ रही समस्याओं के बारे में सीएम को अवगत करवाया।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि पार्टी से बाहर चल रहे कई लोगों को पार्टी में वापस ले लिया गया है। जो अभी भी पार्टी से बाहर हैं, उन्हें जल्द पार्टी में ले लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों को जोड़ने में विश्वास रखती है न कि तोड़ने में।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें