हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पंडित सुखराम के एक साथ आने से पार्टी को मजबूती मिली है। अब दोनों दिग्गज एक साथ चुनाव मैदान में प्रचार के लिए उतरेंगे।
कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में राठौर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस चारों लोकसभा सीटों पर शानदार जीत हासिल करेगी।
शिमला और मंडी संसदीय क्षेत्र में दमदार पार्टी प्रत्याशी घोषित किए हैं। जल्द ही हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्रों के पार्टी प्रत्याशी भी घोषित होंगे। राठौर ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्र की नीतियों पर जमकर प्रहार किया।