फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 एंबुलेंस सेवा सुधारें, नहीं तो कंपनी पर की जाएगी कार्रवाई: विपिन परमार

Mon, 03 Sep 2018 09:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर(कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा 108 का संचालन कर रही कंपनी को कार्यशैली सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि कंपनी ने सुधार नहीं किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


कंपनी पर पिछले कुछ समय से स्टाफ को वेतन और ओवर टाइम समय पर न देने सहित अन्य कई आरोप लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्री सोमवार को सुलह विधानसभा क्षेत्र की गढ़ पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 108 एंबुलेंस सेवा प्रभावित हो रही है। इसलिए कंपनी के संचालकों को राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा को जल्द सही तरीके से संचालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत, जिसे लोग ‘मोदी केयर’ के रूप में भी जानते हैं। पात्र परिवारों को हर साल इलाज के लिए पांच लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा। योजना से देश के 10 करोड़ परिवारों और 50 करोड़ से अधिक लोगों को फायदा होगा।  

विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत देख परमार ने दिए आदेश 

इससे पूर्व परमार ने पत्नी शर्मीला परमार के जाहरवीर गोगा मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने समाना क्षेत्र में राधाकृष्ण मंदिर में मूर्ति स्थापना समारोह में शिरकत की।

इस मौके पर एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा, कैप्टन देशराज शर्मा, महामंत्री सुखदेव मसंद और महामंत्री चंद्रवीर आदि मौजूद रहे। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत को देख स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने इसे जल्द सुधारने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने अधिकारियों से इस राजमार्ग को जल्द ठीक करने के लिए कहा है ताकि लोगों को परेशानी न हो। इस समय परौर से लेकर मारंडा, बैजनाथ तक पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत बेहद खराब है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें