इससे पूर्व परमार ने पत्नी शर्मीला परमार के जाहरवीर गोगा मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने समाना क्षेत्र में राधाकृष्ण मंदिर में मूर्ति स्थापना समारोह में शिरकत की।
इस मौके पर एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा, कैप्टन देशराज शर्मा, महामंत्री सुखदेव मसंद और महामंत्री चंद्रवीर आदि मौजूद रहे। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत को देख स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने इसे जल्द सुधारने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने अधिकारियों से इस राजमार्ग को जल्द ठीक करने के लिए कहा है ताकि लोगों को परेशानी न हो। इस समय परौर से लेकर मारंडा, बैजनाथ तक पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत बेहद खराब है।