फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये अधिकारी होंगे जयराम ठाकुर के पीपीएस, मुख्य सचिव ने जारी की अधिसूचना

Wed, 27 Dec 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय में सबसे पहली तैनाती सीएम के प्रधान निजी सचिव पद पर विनय सिंह की हुई है। एचएएस अधिकारी विनय सिंह अतिरिक्त सचिव मुख्यमंत्री के तौर पर काम करेंगे। 
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुभाष आहलुवालिया मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव थे। प्रधान निजी सचिव बनाए विनय सिंह अभी राज्य परिवहन प्राधिकरण के सचिव पद पर तैनात थे। 

उनके पास मिल्क फेडरेशन के एमडी का भी अतिरिक्त कार्यभार था। नामित मुख्यमंत्री जयराम के शपथ ग्रहण समारोह से पहले विनय सिंह को जयराम ने यह महत्वपूर्ण तैनाती दी गई है। उनकी तैनाती के सीधे आदेश मुख्य सचिव को मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसअधिकारी को मिला सुरक्षा का जिम्‍मा

जयराम ने बीते कल ही इस बात का संकेत दे दिया था कि उनकी सरकार में टायर्ड और रिटायर्ड लोगों को जगह नहीं मिलेगी। उसके बाद यह पहली नियुक्ति हुई है। उनके नाम को लेकर मंगलवार को मुख्य सचिव वीसी फारका ने अधिसूचना जारी कर दी है।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले मुख्यमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा एचपीएस अधिकारी सुशील कुमार को दिया गया है। छठी आईआरबी में एएसपी सुशील अब  मुख्यमंत्री सुरक्षा में रहेंगे। एचपीएस सुशील कुमार को एएसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा पद पर तैनात किया जाना है। 

आईआरबी कोलार में तैनात सुशील को एएसपी (सीआईडी) के पद पर फिलहाल तैनात किया है। शपथ ग्रहण के बाद उन्हें मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें