मंडी में जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर के पदभार ग्रहण करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक विपाशा सदन में आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कहते हैं कि मंडी हमारी है। उनको यह भी बताना चाहिए कि मंडी का सांसद कंगना रणौत कहां हैं। पर्यटक भी घूमने फिरने प्रदेश में सांसद से अधिक बार घूमने पहुंचते हैं। बाॅलीवुड का अगर इतना ही शौक था तो लोकसभा चुनाव क्यों लड़ा। विनय ने कहा कि केंद्र से आने वाले कोई 1500 तो कोई 1000 करोड़ रुपये ग्रांट देने की बात करते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि यह महज घोषणा ही रह जाती है। केंद्र से अधिकार मांगते हैं न कि कोई खैरात।
हार भी देखी, जीत भी देखी, पार्टी नहीं देखी अब वह भी देख रहा हूं
विनय कुमार ने कहा कि वह उस रेणुका विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखते हैं, जिसका नेतृत्व प्रदेश के निर्माता वाईएस परमार ने किया है। उन्होंने हार के साथ जीत भी देखी है। सरकार में भी रहा हूं। पार्टी नहीं देखी थी, अब प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेवारी मिलने से पार्टी को भी देख रहा हूं।