फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमल नेगी माैत मामला: सीबीआई ने शिमला पुलिस से फिर मांगा रिकॉर्ड, जानें पूरा मामला

Wed, 06 May 2026 06:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा (रोहड़ू )।

सार

 सीबीआई की ओर से मूल रिकाॅर्ड की फोटो कॉपी खराब निकलने का तर्क दिया गया है और शिमला पुलिस से मूल रिकॉर्ड देने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
विमल नेगी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल) के मुख्य अभियंता विमल नेगी मौत मामले में सीबीआई दिल्ली ने शिमला पुलिस से मामले से जुड़ा रिकाॅर्ड फिर मांगा है। सीबीआई की ओर से मूल रिकाॅर्ड की फोटो कॉपी खराब निकलने का तर्क दिया गया है और शिमला पुलिस से मूल रिकॉर्ड देने के लिए कहा गया है। प्रदेश उच्च न्यायालय की ओर से विमल नेगी मौत मामले की जांच शिमला पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंपने के बाद पुलिस ने सीबीआई को फोटो स्टेट रिकाॅर्ड सौंपा था। सीबीआई अब केस डायरी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल, एफएसएल रिपोर्ट और गवाहों के बयान सहित अन्य अहम दस्तावेजों का मूल रिकॉर्ड मांग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी मामले के हर पहलू की दोबारा जांच कर रही है। मार्च 2025 में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए नेगी का शव बिलासपुर की गोविंद सागर झील से बरामद हुआ था। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए एचपीपीसीएल अधिकारियों पर मानसिक प्रताड़ना और दबाव के आरोप लगाए थे। मामले में तत्कालीन निदेशक देश राज निलंबित हुए, जबकि एमडी हरिकेश मीणा को भी जांच तक हटाया गया। हाईकोर्ट ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए मामला सीबीआई को सौंपा था। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच को बचकाना बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें