फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानदेही करने गए अफसर पर गैंती से हमला

Thu, 27 Nov 2014 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार के भरैण में बन रही एनटीपीसी की ट्रांसमिशन लाइन के टॉवर नंबर 17 पर निशानदेही के लिए गए सरकारी अधिकारियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। एक कनिष्ठ अभियंता पर तो गैंती से वार किया गया।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारी 17 नंबर टॉवर पर निशानदेही के लिए गए थे। इसी दौरान सात लोगों ने इनपर हमला बोल दिया। इनमें चार महिलाएं भी शामिल थीं। इधर, पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

तहसीलदार बंजार रमन घरसंघी ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि राजस्व विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, बागवानी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ट्रांसमिशन लाइन के लिए निशानदेही करवाने गई थी। निशानदेही का कार्य हो रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों पर हमला बोल दिया। इस हमले में कनिष्ठ अभियंता योगेश यादव पर गैंती से हमला कर दिया गया।

हमले में उनकी टांग पर गंभीर चोटें आई हैं। इधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

यहां से आरोपियों को 28 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उधर, डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट ने 28 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें