शिमला। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह वीरवार (30 अक्तूबर) को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मंत्री सुबह 11:00 बजे नाबार्ड के तहत गड़काहन मझिवार शिल शारोह सड़क का शिलान्यास करेंगे। सनाहू से शेल्टी सड़क का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही देवला में पशु चिकित्सालय भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मंत्री महिला सम्मेलन में भाग लेंगे। साथ ही लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। ब्यूरो