मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 1,500 किलोमीटर सड़कों की टारिंग का लक्ष्य तय किया है। 100 किलोमीटर सड़कों की टारिंग कर दी गई है।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 1,500 किलोमीटर सड़कों की टारिंग का लक्ष्य तय किया है। 100 किलोमीटर सड़कों की टारिंग कर दी गई है। 450 करोड़ रुपये का बजट मेटलिंग और टारिंग के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हर जोन के अधिकारियों से सड़कों के संदर्भ में लगातार चर्चा कर रहा हूं। प्रदेश में सड़कों की टारिंग को लेकर टेंडर होना शुरू हो गए हैं। सेब सीजन से पहले ऊपरी शिमला की मुख्य सड़कों को ठीक कर दिया जाएगा।