फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: विक्रमादित्य सिंह बोले- नगर निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण के लिए कमीशन का होगा गठन

Wed, 05 Nov 2025 11:04 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शहरी विकास विभाग के राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिख कर ओबीसी गणना के बाद नगर निकाय चुनाव करवाने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नगर निकाय चुनावों में ओबीसी वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। ओबीसी आरक्षण के लिए सरकार कमीशन गठित करेगी। सही संख्या का पता लगाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश में नगर निकाय चुनाव होंगे। चौड़ा मैदान में मीडिया में अनौपचारिक बातचीत करते हुए शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि शहरी विकास विभाग के राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिख कर ओबीसी गणना के बाद नगर निकाय चुनाव करवाने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में सात नगर निगम, 29 नगर परिषद और 37 नगर पंचायतों के चुनाव होने हैं, जिसकी प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग ने शुरू कर दी है। शिमला को छोड़कर बाकी नगर निगमों धर्मशाला, मंडी, सोलन, पालमपुर, ऊना, हमीरपुर और बद्दी में चुनाव होने हैं। टारिंग सही नहीं तो अधिकारी-ठेकेदार दोनों पर कार्रवाई: उन्होंने कहा कि सड़कों की स्थिति सुधारने के प्रयास लगातार जारी है। सड़कों की घटिया मेटलिंग को लेकर शिकायतें आ रही हैं इसे लेकर क्वालिटी कंट्रोल विंग को औचक निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। अगर कोताही पाई गई तो अधिकारी और ठेकेदार दोनों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें