रेणुका बांध भूमि के अधिग्रहण मामले में सीनियर आईएएस समेत कई अफसर विजिलेंस जांच के लपेटे में आ गए हैं। जांच में कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। आरोपी अफसरों के खिलाफ काफी साक्ष्य एकत्रित किए जा चुके हैं। एक के बाद एक खुल रही परत से विजिलेंस मुख्यालय में इस मामले पर समीक्षा बैठक की जा रही है।
इसके बाद इस केस में संलिप्त रहे आरोपियों की गिरफ्तारियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। गोलमाल में एक नायाब तहसीलदार का नाम भी सामने आया है। इनमें से जीएम स्तर का अफसर रिटायर भी हो चुका है। मामले में एक वरिष्ठ आईएएस अफसर भी संदेह के घेरे में आ गए हैं। यह अफसर मौजूदा समय में केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव रैंक पर तैनात है।