फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: धर्मशाला में विजिलेंस ने 20,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा पटवारी

Fri, 11 Oct 2024 05:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने राजस्व विभाग के एक पटवारी को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।
विज्ञापन
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने राजस्व विभाग के पटवार सर्कल अंबारी नगरोटा बगवां में तैनात एक पटवारी को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। पटवारी ने कृषक प्रमाणपत्र बनाने की एवज में रिश्वत मांगी थी। इसकी सूचना पीड़ित ने विजिलेंस ब्यूरो में दी थी। इसका विजिलेंस ने जाल बिछाकर पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा। एसपी विजिलेंस बलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार नगरोटा बगवां के मनोज कुमार ने विजिलेंस विभाग में शिकायत दर्ज करवाई थी कि पटवार सर्किल अंबाड़ी तहसील नगरोटा बगवां में कार्यरत पटवारी कपिल देव उनसे कृषि प्रमाण पत्र को बनाने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था। इसके चलते विजिलेंस विभाग ने शुक्रवार को जाल बिछाकर पटवारी मनोज कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इस संदर्भ में एसपी विजिलेंस बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आगामी छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें