इसके बाद 2011 में वह नियमित हुए हैं। ऐसे में अब इन अध्यापकों से डीएलएड का कोर्स करवाना न्यायसंगत नहीं है। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मौके पर ही शिक्षा सचिव को इस संबंध में कार्यवाही करने के आदेश दिए।
इस मौके पर संघ के जिला मंडी अध्यक्ष जोध सिंह ठाकुर, कांगड़ा अध्यक्ष सुशील सिहोत्रा, कुल्लू दलजीत ठाकुर, चंबा अशोक शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी संगठन सचिव राजमल चौहान, मनोहर शर्मा, यशपाल शर्मा, कार्यालय सचिव तिलक राज, राकेश, हुजती राम, कुलवंत सिंह, मदन लाल और करतार सिंह आदि मौजूद रहे।