फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट नहीं लाए जाएंगे कैदी, जेल से होगी वीडियो कांफ्रेंसिंग

Sun, 08 Jun 2014 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कैदियों के फरार होने की घटनाओं को रोकने तथा बंदियों को पेशी पर लाने और ले जाने के खर्च पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस ने योजना तैयार की है।
विज्ञापन


इसके  तहत सब जेल कैथू में रखे गए आरोपियों को पेशी के लिए जिला कचहरी चक्कर में नहीं ले जाया जाएगा। आरोपियों को सब जेल से ही कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश किया जाएगा।

वर्तमान में एक आरोपी को कोर्ट तक पेशी में ले जाने के लिए छह पुलिस कर्मी तैनात किए जाते हैं। स्टाफ की कमी के चलते रोजाना कई पुलिस कर्मियों को इसी काम के लिए तैनात किया जाता है।
विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा शुरू होने से छह पुलिस कर्मियों को कोर्ट भेजने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने बताया है कि जल्द ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आरोपियों को कैथू जेल से कोर्ट में पेश किया जाना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार का प्रयास है कि जेलों में बंद कैदियों की पेशी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हो। इससे पेशी पर जाने वाले कैदियों के साथ जाने वाले भारी पुलिस बल से राहत मिलेगी। साथ ही सरकारी धन भी कम खर्च होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें