फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: एकसाथ बाथरूम में साढ़े दस घंटे रहे तेंदुआ और कुत्ता, दोनों सुरक्षित; जानें पूरा मामला

Fri, 06 Feb 2026 03:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

सोलन जिले की ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के नौणी गांव में वीरवार रात करीब 2:00 बजे तेंदुए ने कुत्ते पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
कुत्ते का शिकार करने पहुंचा तेंदुआ बाथरूम में घुसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के नौणी गांव में वीरवार रात करीब 2:00 बजे तेंदुए ने कुत्ते पर हमला कर दिया। घर के मालिक कुलदीप ने जब आवाजें सुनीं तो वह तुरंत घर से बाहर निकले। बाथरूम के अंदर तेंदुए और कुत्ते में भिड़ंत चल रही थी। कुलदीप ने जान जोखिम में डालते हुए बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही डीएसपी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा ने वन विभाग को अवगत कराया। पुलिस टीम के साथ वन विभाग के रेंज अधिकारी सुदर्शन सिंह जमवाल टीम सहित मौके पर पहुंचे। किसी प्रकार की जान-माल की हानि न हो, इसके लिए वन्यजीव बचाव दल (रेस्क्यू टीम) कुल्लू को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी गई।

विज्ञापन


विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के नौणी गांव में गुरुवार रात करीब 2:00 बजे तेंदुए ने कुत्ते पर हमला कर दिया। घर के मालिक कुलदीप ने जब आवाजें सुनीं तो वह तुरंत घर से बाहर निकले। बाथरूम के अंदर तेंदुए और कुत्ते में भिड़ंत चल रही थी। कुलदीप ने जान जोखिम में डालते हुए बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही डीएसपी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा ने वन विभाग को अवगत कराया। पुलिस टीम के साथ वन विभाग के रेंज अधिकारी सुदर्शन सिंह जमवाल टीम सहित मौके पर पहुंचे। किसी प्रकार की जान-माल की हानि न हो, इसके लिए वन्यजीव बचाव दल (रेस्क्यू टीम) कुल्लू को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें