फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू इस दिन आएंगे हमीरपुर, 500 जवान संभालेंगे सुरक्षा

Wed, 04 Apr 2018 10:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू सात अप्रैल को हमीरपुर दौरे पर रहेंगे। वह सात अप्रैल सुबह 11 बजे हमीरपुर के एनआईटी सभागार में होने वाले इंडियन यूथ साइंस कांग्रेस का शुभारंभ करेंगे। 

विज्ञापन


उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में आठ आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के अलावा करीब 500 पुलिस जवान तैनात होंगे। इसके अलावा सुरक्षा में तैनात अधिकारी दिल्ली से भी आएंगे। 

उपराष्ट्रपति को हमीरपुर पहुंचाने की जिम्मेवारी भारतीय वायुसेना के एमआई-17 विशेष विमान समेत चार चौपरों को दी गई है। इन चौपरों की लैंडिंग के लिए एनआईटी हमीरपुर, भोटा, नादौन का अमतर और जंगलबैरी पुलिस बटालियन का हैलीपेड चिन्हित किए गए हैं।
विज्ञापन


 उपराष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो समेत अन्य खुफिया एजेंसियों की टीमें हमीरपुर पहुंच चुकी हैं। 5 अप्रैल को हमीरपुर में चौपर की ट्रायल लैंडिंग होगी। वन विभाग और बिजली बोर्ड के अधिकारियों को लैंडिंग में बाधा बनने वाले पेड़ों और बिजली के खंभों को हटाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

उपराष्ट्रपति के प्रवास के दौरान ये रहेंगे मौजूद

हमीरपुर भवन में मंगलवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के एक दिवसीय हमीरपुर प्रवास की तैयारियों को लेकर उपायुक्त राकेश प्रजापति की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सुरक्षा प्रबंधों पर भी विशेष तौर पर चर्चा की गई।

उपायुक्त ने बताया कि उपराष्ट्रपति के प्रवास के दौरान राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर सहित और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

उपराष्ट्रपति के प्रवास को लेकर सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति भी की जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन करने के दिशा निर्देश भी विभागों के अधिकारियों को दिए गए हैं।

बैठक में विद्युत, आईपीएच तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी पेयजल, बिजली तथा सड़कों के उचित रखरखाव के लिए कहा गया। इस बाबत जिला प्रशासन के अधिकारियों की ओर से एनआईटी परिसर में आवश्यक प्रबंधों का जायजा भी लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें