फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दिल्ली में किया सम्मानित

Sun, 10 Nov 2019 07:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नई दिल्ली में संस्कृत भारती के विश्व सम्मेलन में देश के उप- राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें राज्य में संस्कृत को दूसरी भाषा का दर्जा देने के लिए प्रदान किया गया।

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृृत केवल हमारे देश की भाषा नहीं, बल्कि अपनी समृद्धता के कारण यह एक वैश्विक भाषा है। राज्य सरकार प्रदेश में संस्कृत भाषा के विस्तार के लिए राज्य में संस्कृत विश्वविद्यालय खोलने पर विचार कर रही है।

उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा हमारी समृद्ध धरोहर और पहचान के साथ जुड़ी है, इसलिए इसे बढ़ावा और संरक्षण देने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने अपने सम्मान के लिए आयोजकों का आभार जताया।
विज्ञापन


उप-राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया और उनके प्रयासों के लिए बधाई दी। केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी पीतजाधेश ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें