शिमला। भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चार बार अध्यक्ष रहे की स्मृति में अंतरराष्ट्रीय संस्था अखिल भारतीय सारस्वत परिषद् के तत्वाधान में काशी हिंदू विश्वविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो. महावीर सिंह को शिक्षा (विज्ञापन) के क्षेत्र में संस्था के सर्वोच्च भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय प्रज्ञा सम्मान से सम्मानित किया गया। महावीर सिंह के नाम की संस्तुति आईआईटी बीएचयू के निदेशक रहे प्रो. एसएन उपाध्याय ने वर्ष 2024 में की थी। महाराज गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय चयन समिति ने इनके नाम को इस वर्ष के सम्मान के लिए स्वीकृत किया था। संवाद