फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: वर्मा ज्वेलर्स की धनतेरस पर शहर में प्रदर्शनी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सात नवंबर तक चलेगी शिमला शहर में प्रदर्शनी
विज्ञापन

सोने और हीरे के आभूषणों दिए जा रहे कई ऑफर्स
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। वर्मा ज्वेलर्स ने राजधानी शिमला में धनतेरस स्पेशल प्रदर्शनी शुरू की है। होटल मरीना में मनाओ त्योहारों का जश्न विषय के साथ चार से सात नवंबर तक आयोजित की जा रही इस प्रदर्शनी और सेल में ग्राहकों के लिए सोने तथा हीरे के आकर्षक डिजाइनों वाले आभूषणों की खरीद पर विशेष छूट और ऑफर्स दिए जा रहे हैं। प्रदर्शनी का शुभारंभ इनर व्हील क्लब शिमला की अध्यक्ष पूनम शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि वर्मा ज्वेलर्स की ओर से पारंपरिक डिजाइनों के आभूषणों को संजोने का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने वर्मा ज्वेलर्स और शिमलावासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दीं। वर्मा ज्वेलर्स के प्रबंध निदेशक अक्षय वर्मा ने कहा कि धनतेरस के अवसर पर आयोजित इस प्रदर्शनी में नए डिजाइनों का कलेक्शन आकर्षक त्योहारी ऑफर्स के साथ उपलब्ध करवाया गया है। सोने, हीरे और चांदी के पांच हजार से अधिक डिजाइनों के आभूषण एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि गहने उनके लिए केवल कारोबार नहीं, बल्कि हिमाचल की पहचान को सोने में ढालने का माध्यम हैं। सोलन, रोहड़ू और शिमला के ग्राहकों ने उनके प्रतिष्ठान को अपनाया है। ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न डिजाइनों के आभूषण तैयार किए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में पुराने गहनों को नए डिजाइनों में बदलने का ऑफर भी दिया जा रहा है। इसके तहत पुराने सोने पर 100 प्रतिशत वैल्यू के साथ प्रति 10 ग्राम पर 3,000 रुपये की अतिरिक्त छूट दी जा रही है।
विज्ञापन


वर्मा ज्वेलर्स की क्रिएटिव डायरेक्टर पल्लवी वर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में महिलाओं के लिए विशेष कलेक्शन उपलब्ध है। ग्राहक आभूषणों की कीमत का 10 प्रतिशत भुगतान कर बुकिंग करवा सकते हैं और आठ नवंबर तक सोने के भाव लॉक कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी के तीनों स्टोर पर भी आभूषणों के विभिन्न डिजाइन उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि एसबीआई कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। इसके तहत 50,000 रुपये या इससे अधिक की खरीदारी पर सात नवंबर तक अधिकतम 5,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें