फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नगर निगम नोटिस न दे, इसीलिए बाजार से गायब हो गए तहबाजारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में नोटिस जारी करने पहुंची थी टीम
विज्ञापन

पहले मेयर फिर आयुक्त कार्यालय में जाकर जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के लोअर बाजार से तहबाजारियों को शिफ्ट करने के नोटिस थमाने के लिए नगर निगम की टीम मंगलवार दोपहर फिर बाजार पहुंची लेकिन टीम को आता देख कई तहबाजारी सामान समेत गायब हो गए।

मौके पर जो तहबाजारी मिले उन्होंने नोटिस लेने से इनकार कर दिया। ऐसे में नगर निगम की टीम ने इनकी दुकानों पर ही नोटिस चस्पां करना शुरू कर दिया। इस पर तहबाजारियों ने विरोध जताया और नगर निगम टीम के साथ बहसबाजी भी की। बात नहीं बनी तो सामान के साथ गायब हो गए। इसके चलते निगम टीम इन्हें नोटिस नहीं दे पाई। यह तहबाजारी महापौर सुरेंद्र चौहान से भी मिले। कहा कि नगर निगम उन्हें सब्जी मंडी शिफ्ट कर रहा है, जहां उनका काम नहीं चलेगा। इसके बाद यह सभी आयुक्त कार्यालय पहुंचे और विरोध जताया। इन्होंने आयुक्त को शिफ्टिंग को लेकर सुझाव भी दिए। कहा कि जो उपनगरों के तहबाजारी हैं, उन्हें उपनगरों में ही दुकानें लगाने की अनुमति दी जाए। साथ ही आजीविका भवन में भी दुकानें देने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाजार से शिफ्ट होने हैं तहबाजारी
निगम प्रशासन के अनुसार प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों के तहत लोअर बाजार से सभी तहबाजारी शिफ्ट किए जाने हैं। इन्हें सब्जी मंडी में शिफ्ट किया जा रहा है। नोटिस देकर एक महीने के भीतर इन्हें शिफ्ट होने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन अभी तहबाजारी यह नोटिस तक नहीं ले रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें