भरमौर-पठानकोट हाईवे भूस्खलन से बंद रहा।
- फोटो : संवाद
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर चार घंटे वाहनों की रफ्तार थमी रही। खड़ामुख टनल के पास गुरुवार सुबह 10:00 बजे भारी भूस्खलन ने साथ मलबा और चट्टानें गिरने से हाईवे बंद हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची नेशनल हाईवे प्रबंधन की मशीनरी और लेबर ने कड़ी मशक्कत के बाद 2:00 बजे हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करवा कर लोगों और वाहन चालकों को राहत प्रदान की। एनएच मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि हाईवे को वाहनों के लिए बहाल करवा दिया गया है।