फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कारों में टक्कर से वाहनों को नुकसान, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। तारादेवी के पास विपरीत दिशा से आ रहे दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों को भारी क्षति पहुंची है। इसमें एक नई जिमनी कार भी शामिल है जिसे कार कंपनी का चालक स्टॉक यार्ड से कंपनी के शोरूम ले जा रहा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अतुल ने बताया कि वह तारादेवी में एक निजी कार शोरूम कंपनी में काम करता है। वह स्टॉक यार्ड शोघी से नई जिमनी कार लेकर आ रहा था। इस दौरान सोनू बंगला के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक कार चालक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने टैक्सी के चालक अंकुश के खिलाफ केस दर्जकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें