फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संजौली नवबहार सड़क पर जांचे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी शिमला में यातायात नियमों के पालन को सख्ती से लागू करने के लिए बुधवार को संजौली-नवबहार सड़क पर पुलिस और यातायात मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम ने नाका लगाकर वाहनों की जांच की। यह अभियान सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक चला जिसमें बड़ी संख्या में वाहनों की जांच की गई। नाके के दौरान दोपहिया और चौपहिया वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की गई। ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान हेलमेट न पहनने, सीट बेल्ट न लगाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए गए। कई वाहन चालकों को मौके पर ही यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के लिए कहा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें