फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: फुटपाथ पर खड़े किए जा रहे वाहन राहगीर सड़क पर चलने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
संजौली-आईजीएमसी मार्ग पर वाहन मालिकों की मनमानी से लोग परेशान, हादसों की आशंका
विज्ञापन

रोज आवाजाही करते हैं हजारों स्कूली बच्चे और लोग

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। संजौली-आईजीएमसी मार्ग पर नियमों को ताक पर रखकर वाहनों को फुटपाथ पर खड़ा किया जा रहा है। इस वजह से स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को मजबूरन सड़क पर चलना पड़ रहा है।
वाहनों के खड़ा होने से फुटपाथ को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं पुलिस की कई बार कार्रवाई के बावजूद वाहन मालिक फुटपाथ पर वाहन खड़ा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस वजह से मार्ग से हर रोज आवाजाही करने वाले हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संजौली-आईजीएमसी-लक्कड़बाजार मार्ग प्रतिबंधित है और इस पर बिना परमिट के वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकती। संजौली, ढली, चलौंठी समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आने-जाने वाले हजारों लोगों के साथ स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी भी इस मार्ग पर पैदल आवाजाही करते हैं। हालांकि मार्ग पर दिन-प्रतिदिन बढ़ती वाहनों की आवाजाही के कारण पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


मार्ग पर लोगों की आवाजाही के लिए फुटपाथ का निर्माण किया है। इसके बावजूद संजौली महाविद्यालय के पास फुटपाथ पर ही लोग वाहन खड़े कर देते हैं। इससे फुटपाथ को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं पैदल चलने वाले लोगों, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं, को मजबूरन सड़क से आवाजाही करनी पड़ रही है। इसको लेकर पुलिस विभाग को पहले भी शिकायतें मिलती रही हैं। पुलिस की टीमें मौके पर जाकर कार्रवाई भी करती रही हैं। इसके बावजूद वाहन मालिक फुटपाथ पर वाहन खड़ा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मार्ग से आवाजाही करने वाले लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि फुटपाथ से वाहनों को हटाया जाए ताकि लोग सुरक्षित सफर कर सकें।
विज्ञापन



बैम्लोई में बने फुटपाथ पर भी खड़े हो रहे वाहन
शहर में केवल संजौली ही नहीं, बल्कि अन्य जगहों पर भी वाहन मालिकों की मनमानी सामने आती रहती है। बैम्लोई से लिफ्ट के लिए स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बनाए गए फुटपाथ पर भी लोग कई जगह दोपहिया और चारपहिया वाहन खड़े कर देते हैं। इससे पैदल चलने वाले लोगों का रास्ता बाधित हो जाता है। सर्कुलर मार्ग पर भारी ट्रैफिक होने के कारण वाहन मालिकों की मनमानी से स्कूली विद्यार्थियों और नौनिहालों को मजबूरन सड़क पर जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ती है। कई जगहों पर वाहन मालिक इस तरह से सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर देते हैं कि फुटपाथ पर प्रवेश का रास्ता ही बंद हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें