फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पंजाब से सब्जियों की आपूर्ति शुरू 40 रुपये प्रतिकिलो तक घटे दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
एक हफ्ते में 100 से घटकर 60 रुपये किलो पहुंची शिमला मिर्च और फूलगोभी 60 रुपये किलो बिकी
विज्ञापन

सब्जी मंडी बंदगोभी 40 रुपये प्रतिकिलो बिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पंजाब और चंडीगढ़ से शिमला शहर के लिए सब्जियों की आपूर्ति शुरू हो गई है। इसके चलते लोअर बाजार सब्जी मंडी में सब्जियों के दामों में 20 से 40 रुपये प्रतिकिलो तक की गिरावट आई है।
दाम कम होने से ग्राहकों ने भी राहत की सांस ली है। एक हफ्ता पहले शहर की लाेअर बाजार सब्जी मंडी में 80 से 100 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाली शिमला मिर्च सोमवार को 50 से 60 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी। 80 से 100 रुपये में बिकने वाली फूलगोभी 50 से 60 रूपये, 80 से 100 रुपये में बिकने वाली फ्रासबीन 60 रुपये प्रतिकिलो बिकी। वहीं 80 से 120 रुपये में बिकने वाला पालक 50 से 60 और 50 से 60 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाली बंदगोभी 40 रुपये किलो बिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के बाजारों में इन दिनों पंजाब और चंडीगढ़ के अलावा दिल्ली से भी सब्जियों की भरपूर आपूर्ति हो रही है। विक्रेताओं का कहना है कि लोअर बाजार सब्जी मंडी में बाहरी राज्यों से सब्जियों की आपूर्ति बढ़ने से दाम गिरे हैं। सब्जी विक्रेता बाबू राम ने बताया इन दिनों सब्जी मंडी में मटर को छोड़कर सारी सब्जियों के दाम गिर गए हैं। बाहरी राज्यों से अभी मटर की फसल आना शुरू नहीं हुई है। सब्जी मंडी में मटर 120 से 150 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान विश्वेश्वरनाथ ने कहा कि बाहरी राज्यों से भरपूर मात्रा में हरी सब्जियों की खेप पहुंच रही है। ऐसे में लगभग सभी सब्जियों के दाम गिर गए हैं। आने वाले दिनों में दाम और ज्यादा गिरने की उम्मीद है। वहीं आलू और प्याज तीस रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें