फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चरस के मामले में उत्तराखंड निवासी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। एनडीपीएस अधिनियम के तहत चरस के एक मुकदमे में आरोप साबित न होने पर अदालत ने उत्तराखंड की तहसील मोरी निवासी विवेक मालटा को बरी कर दिया है। यह मामला राजधानी के सदर थाना क्षेत्र में 18 दिसंबर 2022 में पंजीकृत किया था। आरोप लगे थे कि लक्कड़ बाजार क्षेत्र में आरोपी की तलाशी के दौरान 287.620 ग्राम चरस बरामद की गई। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 के तहत एफआईआर दर्ज की थी। मामले को साबित करने के लिए पुलिस सहित 13 गवाहों के बयान दर्ज किए। लेकिन पर्याप्त सबूत न होने के कारण विशेष न्यायाधीश की अदालत ने आरोपी दोषमुक्त कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें