फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विजय बने बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के नए अध्यक्ष विजय ठाकुर होंगे। संगठन के मौजूदा अध्यक्ष केके शर्मा द्वारा व्यक्तिगत कारणों से अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के कारण यह पद रिक्त हो गया था। हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन की शिमला में बुधवार को आम सभा हुई। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में केके शर्मा के इस्तीफे को स्वीकार किया और उनके स्थान पर विजय ठाकुर को संगठन का नया अध्यक्ष चुने जाने का फैसला लिया। विजय ठाकुर इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे चुके हैं। वह कुल्लू जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सदस्य हैं और लगभग 20 सालों से हिमाचल प्रदेश में बैडमिंटन को बढ़ावा देने के विभिन्न कार्यकलापों से जुड़े हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें