फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Vidhan Sabha Session: हिमाचल विधानसभा में हुआ हंगामा, 15 मिनट स्थगित की कार्यवाही

Fri, 24 Mar 2023 09:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गैर सरकारी संकल्प के बाद विधानसभा अध्यक्ष से अपनी बात रखने की अनुमति लेकर राहुल गांधी का जिक्र किया तो सदन में 10 मिनट तक हंगामे से माहौल गरमा गया। 
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भी बजट सत्र के दौरान हंगामा हो गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गैर सरकारी संकल्प के बाद विधानसभा अध्यक्ष से अपनी बात रखने की अनुमति लेकर राहुल गांधी का जिक्र किया तो सदन में 10 मिनट तक हंगामे से माहौल गरमा गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य एक-दूसरे के नारेबाजी करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के हस्तक्षेप के बाद भी माहौल शांत न होने पर उन्हें 15 मिनट तक सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। जयराम जैसे ही राहुल गांधी का जिक्र करने लगे, सत्तापक्ष के सदस्य खड़े होकर विरोध में नारेबाजी करने लगे। इसके साथ ही विपक्ष के सदस्य भी नारेबाजी करने लग पड़े। इसके लिए विस अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

विज्ञापन


आउटसोर्स भर्तियों पर सत्ता सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच प्रश्नकाल में नोकझोंक
वहीं,  भाजपा सरकार के समय पूरे प्रदेश में आउटसोर्स पर की गईं भर्तियों पर शुक्रवार को विधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन प्रश्नकाल के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच खूब नोकझोंक हुई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि जल शक्ति विभाग में सही नीति से पांच हजार आउटसोर्स कर्मचारी भर्ती किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार में सरकाघाट के अधिशासी अभियंता ने पूरे प्रदेश में भर्ती के लिए टेंडर किया था। सराज और धर्मपुर में ऐसे लोग लगाए जो कभी नौकरी से निकले नहीं, जबकि अन्य क्षेत्रों में दिसंबर 2022 तक ही नियुक्तियां दी गईं।

भाजपा विधायक प्रकाश राणा और रणधीर शर्मा ने मामला उठाते हुए कहा कि आउटसोर्स पर रखे कर्मियों को निकाला जा रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की है। स्टाफ की कमी से योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने पूछा कि क्या नई भर्तियों में सरकार पुराने स्टाफ को वरीयता देगी। उन्होंने इन कर्मियों को वेतन नहीं मिलने का मामला भी उठाया। विधायक विपिन परमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आउटसोर्स कर्मियों को नौकरी से निकालने के लिए अलग-अलग नियम बनाए हैं। जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने किसी भी कर्मी को नहीं निकाला है। दिसंबर 2022 को एग्रीमेंट समाप्त हुआ है। स्कीमों के आधार पर टेंडर करने के विभाग को आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने सराज और धर्मपुर के लोगों को ही अन्य क्षेत्रों में भी नौकरियां दी थीं।
विज्ञापन


बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी, बता काफिला क्यों लुटा
आउटसोर्स भर्तियों पर जब भाजपा विधायकों ने हंगामा किया तो उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले को विपक्ष बखूबी जानता है। हर भाजपा विधायक जानता है कि कब क्या-क्या हुआ। बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी। इस पर भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री इतने महत्वपूर्ण प्रश्न का राजनीतिक जवाब दे रहे हैं। इस पर मुकेश ने कहा कि जिन्होंने जल शक्ति विभाग में शुद्ध राजनीति की वे हमें राजनीतिक जवाब देने की बात कह रहे हैं। भोले बनने का प्रयास किया जा रहा है। मुकेश ने कहा कि तू इधर-उधर की बात मत कर, बता काफिला क्यों लुटा।

ये भी पढ़ें: हिमाचल विस बजट सत्र: सीएम सुक्खू बोले- ग्रीन हाइड्रोजन के लिए जल्द नीति बनाएगी सरकार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें