फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से फिर कटा ऊपरी शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुफरी और नारकंडा में शिमला-रामपुर नेशनल हाईवे-05 बंद, हजारों लोग परेशान
विज्ञापन

ठियोग-चौपाल सड़क खिड़की के पास बंद
शिमला-रोहड़ू सड़क खड़ापत्थर के पास बंद
कुफरी और फागू के बीच फिसलने से फंसे वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बर्फबारी के बाद राजधानी का ऊपरी शिमला से एक बार फिर सड़क संपर्क कट गया। शुक्रवार रात और शनिवार को हुई बर्फबारी के बाद शिमला-रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 05 कुफरी और नारकंडा में बंद हो गया। शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे कुफरी और फागू के बीच सड़क पर फिसलन से ट्रैफिक जाम लग गया। एक बजे के बाद राजधानी से ऊपरी शिमला के लिए बस सेवा बंद कर दी गई।
बर्फबारी के बाद शिमला ठियोग चौपाल सड़क देहा खिड़की के पास बंद हो गई है। ठियोग खड़ापत्थर हाटकोटी सड़क खड़ापत्थर के पास बंद हो गई है। शनिवार सुबह 7 बजे शिमला से रोहड़ू के लिए रवाना की गई बस को पुलिस ने ढली के पास रोक दिया। इस कारण बस में सवार यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कुफरी और फागू के बीच सड़क पर फिसलन के चलते बसों को ऊपरी शिमला की ओर रवाना होने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटखाई और चौपाल रूटों पर रवाना की गई बसें भी ढली से वापस लौट गई। दोपहर के समय कुफरी से लंबीधार, गलू होते हुए फागू तक जगह-जगह वाहनों के स्किड होने से ट्रैफिक जाम हो गया। कुफरी से छराबड़ा ढली की ओर भी गाड़ियां स्किड होने से जाम लग गया। शनिवार को सड़कें बंद होने के कारण एचआरटीसी के करीब 86 रूट फेल हुए और 14 बसें ग्रामीण रूटों में फंस गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें