फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरण अत्री को मिला सीबीएसई शिक्षक पुरस्कार, कुशवाहा ने किया सम्मानित

Tue, 12 Sep 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
किरण अत्री को सम्‍मानित करते मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिक्षक की भूमिका सर्वोपरि है, वह वास्तव में राष्ट्र का गौरव है। शिक्षकों का शिक्षार्थियों और राष्ट्र निर्माण में लंबे समय तक प्रभाव रहता है। प्रधानमंत्री के नवनिर्माण (न्यू इंडिया) विजन में शिक्षा की गुणवत्ता को भी जोड़ा गया है। शिक्षा की गुणवत्ता के लिए 2019 तक शिक्षकों को प्रशिक्षित करने की बात कही गई है।
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने सीबीएसई शिक्षक पुरस्कार 2016-17 वितरण समारोह में यह बातें कहीं। उन्होंने देशभर के 32 शिक्षकों व प्राचार्य को पुरस्कृत किया।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से राष्ट्रीय रेल संग्रहालय के सभागार में आयोजित किए गए समारोह में मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री ने शिक्षकों के कार्यों व योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक का महत्व पहले भी था और आज भी है। इनके ऊपर हिंदुस्तान का भविष्य निर्भर है।
विज्ञापन


समारोह में यूपी, दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के प्राचार्य और शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। हिमाचल प्रदेश से यह अवॉर्ड किरण अत्री (मुख्य अध्यापिका, प्रारंभिक) पाइनग्रोव स्कूल, धर्मपुर को मिला।

पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र, शॉल व 50 हजार रुपये की राशि दी गई। समारोह में एनसीईआरटी के निदेशक, एनसीटीई के सदस्य सचिव, सीबीएसई अध्यक्ष अनीता करवल समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें