फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बाल साहित्य उत्सव के लिए 20 तक भेज सकेंगे किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भाषा एवं संस्कृति विभाग और कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से तीन-दिवसीय बाल साहित्य उत्सव मीमांसा का आयोजन कर रहे हैं। इसमें युवा पाठक हाल ही में प्रकाशित हुई पुस्तकों की समीक्षा करेंगे। इसके लिए लेखक 20 मई तक अपनी पुस्तकें भेज सकेंगे। आयोजित उत्सव के समापन कार्यक्रम में बच्चों की लेखिका और कवयित्री शोभा थरूर श्रीनिवासन बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। विभाग की ओर से इसके लिए बाल साहित्य लेखकों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसमें 25 वर्ष से कम आयु के युवा लेखक अपनी प्रकाशित रचनाएं भेज सकते हैं। यह जानकारी कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष वंदना भागड़ा ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें