फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जारी किए जून पाठ्यक्रमों के परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने वीरवार को पीएचडी कोर्स वर्क के हिंदी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, टूरिज्म और समाजशास्त्र पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जून और अगस्त में आयोजित परीक्षाओं के ये परिणाम अब छात्र अपनी आईडी के माध्यम से या विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार पीएचडी कोर्स वर्क के हिंदी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, टूरिज्म और समाजशास्त्र प्रथम सेमेस्टर नियमित बैच के सभी वर्गों में शत-प्रतिशत उत्तीर्णता दर्ज की गई है। ये परीक्षाएं जून में आयोजित हुई थीं। वहीं बीएएमएस सेकेंड प्रोफेशनल का परिणाम 68.75 प्रतिशत रहा। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक श्याम लाल कौशल ने स्पष्ट किया है कि उत्तीर्ण प्रतिशत में कंपार्टमेंट वाले परीक्षार्थी भी शामिल हैं। परिणाम घोषित होने के बाद विश्वविद्यालय ने संबंधित विभागाध्यक्षों, बीएएमएस पाठ्यक्रम चलाने वाले संबद्ध मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों और वेब एडमिन को आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित किया है। साथ ही जनसंपर्क अधिकारी को परिणामों के व्यापक प्रसार के निर्देश भी दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें