शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को ऑडिट एवं अनुपालन (ऑडिट एंड कंप्लायंस) विषय पर होने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश विश्वविद्यालय के सामान्य प्रशासन अनुभाग कार्यालय की ओर से जारी किए गए हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिपा), फेयरलॉन शिमला में एक से तीन जुलाई तक चलेगा। इसमें आईसीडीईओएल से अधीक्षक (एक्स कैडर) ललित सिंह, संकलन शाखा से जेओए (आईटी) सुरेखा तथा आंतरिक लेखा परीक्षा शाखा से वरिष्ठ सहायक रविकांत भाग लेंगे।