फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू ने की नए सत्र के लिए स्नातक द्वितीय वर्ष की समयसारिणी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं की समयसारिणी जारी कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बीए द्वितीय वर्ष और बीकॉम द्वितीय वर्ष के साथ-साथ राजनीतिक विज्ञान समाजशास्त्र और अंग्रेजी विषयों की परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया गया है।विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि यह समयसारिणी नियमित और निजी दोनों श्रेणियों के विद्यार्थियों पर लागू होगी। परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे समयसारिणी के अनुसार अपनी परीक्षा तैयारी सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार के भ्रम से बचने के लिए आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें। एचपीयू अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि समयसारिणी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है जहां से विद्यार्थी और महाविद्यालय प्रशासन इसे डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही सभी संबंधित विभागों और महाविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विद्यार्थियों को समय पर परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी दें। विश्वविद्यालय ने यह भी कहा है कि परीक्षाओं के संचालन से संबंधित दिशा-निर्देश नियमानुसार लागू रहेंगे और किसी भी प्रकार की अद्यतन सूचना विश्वविद्यालय की ओर से समय पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें