फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नए शैक्षणिक सत्र में विवि को मिलेगा 5 मंजिला नया भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
भवन के निर्माण पर खर्च हुए तीन करोड़ रुपये, अभी चल रहा है रंग रोगन कार्य
विज्ञापन

40 गाड़ियों को पार्क करने की मिलेगी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला को नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने तक बहुमंजिला मल्टी फैकल्टी फेज थ्री भवन मिल जाएगा। इस भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है। वर्ष 2019 से लेकर निर्माणाधीन इस भवन के लिए विवि प्रशासन ने अतिरिक्त करीब तीन करोड़ के बजट का प्रावधान कर इस कार्य को लगभग पूरा करवा दिया है।

आजकल भवन के रंग-रोगन का कार्य जोरों से चल रहा है। इस पांच मंजिला भवन में तीन फ्लोर विभागों को दिए जाने हैं, जिससे तीन से चार विभागों को आवास सुविधा मिल जाएगी। इसमें क्लास रूम, शिक्षकों के कमरे, कार्यालय और चेयरमैन के कमरे सहित हर तरह की सुविधाएं मिलेंगी। अभी कई विभाग महज दो से तीन कमरों में चल रहे हैं। इस भवन में एक पूरे फ्लोर में 40 गाड़ियों के पार्क करने की सुविधा होगी जिससे परिसर में गाड़ी लगाने की समस्या से शिक्षकों और छात्रों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग इस कार्य को अब पूरा करने वाला है। इस बहुमंजिला भवन के रुके कार्य में तेजी लाने के लिए प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा ने विशेष रुचि ली और जरूरी बजट का प्रावधान किया। इसी के चलते यह भवन अब बनकर तैयार हो चुका है। भवन का निर्माण कार्य के पूरा होते ही इस भवन का मुख्यमंत्री के हाथों उद्घाटन करवाने की तैयारी है।
विज्ञापन



जल्द करवाया जाएगा उद्घाटन

विवि के प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा ने बताया कि भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके पूरा होने पर नए शैक्षणिक सत्र के शुरू होने से पहले इसका लोकार्पण किए जाने की योजना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हाथों इसका लोकार्पण करवाने के लिए बात की है जिस पर मुख्यमंत्री ने मौखिक तौर पर हामी भरी है। अब निर्माण पूरा होने पर मुख्यमंत्री से समय लेकर इसके लोकार्पण की तिथि तय की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें